
फौजियां दियां जिंदगियां दे बारे च असां जितणा जाणदे, तिसते जादा जाणने दी तांह्ग असां जो रैंह्दी है। रिटैर फौजी भगत राम मंडोत्रा होरां फौजा दियां अपणियां यादां हिंदिया च लिखा दे थे। असां तिन्हां गैं अर्जी लाई भई अपणिया बोलिया च लिखा। तिन्हां स्हाड़ी अर्जी मन्नी लई। हुण असां यादां दी एह् लड़ी सुरू कीती है, दूंई जबानां च। पेश है इसा लड़िया दा सतमा मणका।
..............................................................................
सहीदां दियां
समाधियां दे परदेसे च
ट्रक वन टन 4×4 निसान गड्डिया जो नायक
याद राम यादव चला दे थे। मैं तिन्हां
बक्खें बैठेया था।असां दूंही दी सरासर बाक्मी गड्डिया दिया सीटा पर बैठेयां-बैठेयां ही होई थी। नायक (ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट― डी.एम.टी) याद राम यादव मद्धरे कद दे गोरे-चिट्टे तेजतर्रार जुआन थे। गड्डिया दे पिछले
पासें भी इक जुआन बैठेया था। तिसदा ट्रेड टेलर (दर्जी) था।
फ़ौज च भर्ती होणे वाळे हर शख्स जो, चाहे सैह् कुसी
भी ट्रेड दा होए, डरैवर होए,
क्लर्क होए या फिरी कुक होए, बेसिक मिलिट्री
सखळाई दे दौरान, छोटे हथियार चलाणा सखाए जांदे हन। रैफळ, कार्बाइन मशीन,
लाइट मशीन गन कनै ग्रेनेड छोटे हथियारां
च गिणे जांदे हन।
इसते इलावा सारेयां जो हथियारे कन्नै कनै
हथियारे बगैर ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट
(रणभूमि चतराई), जिस्म दी सखलाई
बगैरा ते गुजरना पोंदा है। एह् मुढ़ली सखलाई तकरीबन पंज महीनेंयां दी होंदी है। इसा
सखलाईया जो पास करने दे परंत अपणे-अपणे ट्रेड दी एडवांस सखलाई दित्ती जांदी है जिसा दी मियाद ट्रेड
दे साह्बे नै लग-लग होंदी है। वर्दी
पहनणे वाला हर फौजी, चाहे कुसी भी ट्रेडे दा होए, इक लड़ाकू फौजी
होंदा है।
हर फ़ौजिये दा अपणा इक हथियार होंदा है जेह्ड़ा
फहाजता कन्नै यूनिट दे कोत च रक्खेया रैंह्दा है कनै ज़रूरत पोणे पर दित्तेया जांदा
है। हर फ़ौजी अपणे हथियारे दिया साफ-सफाइया तांईं जवाबदेह होंदा है। हर फैरिंग भ्यासे दे पैह्लें कनै
बाद च इलेक्ट्रिकल मेकैनिकल इंजीनियरज
(ई.एम.ई) कोर दे आरमौररां
ते हथियारां दी जांच-परख करुआणा लाजमी होंदी है। तिसते इलावा हर साल इक बरी हथियारां
समेत गड्डियां, तोपां, रेडियो सेटां कनै होर मशीनां दी बरीकिया कनै जांच होंदी है जिस तांईं
जुआनां जो कड़ी मेहणत करनी पोंदी है।
थोड़ी कि देरा परंत गड्डी तिसा ठाहरी जाई
पूज्जी जित्थू रेजिमेंट दे उपकमाण अफसर होरां दिया गड्डिया कन्नै असां दिया गड्डिया
दा मलाप होणा था।
ट्रक वन टन 4×4 निसान फौजा दी
इक ताकतवर कनै भरोसेमंद मंझोली छोटी गड्डी होंदी थी। राजस्थान दे रेतीले टिल्ले होंण जां फिरी बर्फीले पहाड़ां दियां सड़कां, तिसा गड्डिया सोगी
सानिया कन्नै सट्टोसट्टियें गाहे जाई सकदे थे पर तिसा गड्डिया च पट्रोले दी खपत जादा
थी। इक लीटर पेट्रोले कन्नै सैह् मातर दो-तिन्न किलोमीटर ही चली पांदी थी। तांहीं तां अज्ज सैह् गुजरे जमाने
दी चीज बणी गइयो। डरैवरें गड्डी सड़का दे कनारें खड़ेरी दित्ती थी। असां थल्लें उतरी
करी उपकमान अफसर होरां जो निहागणा लगे थे।
इक छैळ नजारा असां दे साह्मणे था। असां दे हेठलें पासें कळ-कळ बगदिया टेंगा चू नदिया दे परले पासे दे पहाड़े गास भ्यागा दिया
धुप्पा दा नजारा बड़ा लुभावणा था। थोड़िया
कि देरा परंत रूपा दे पासे ते इक जोंगा सरपे सांहीं सुझदिया सड़का पर उपरा पासें असां
व्ह्ली ओंदी दुसह्णा लगी पई थी। कुसी जमाने च भारत दिया फौज़ा दा 'वार हॉर्स' कहाणे वाळी जोंगा
च भी निसान दा सैही इंजन लगेया होंदा था जेह्ड़ा ट्रक वन टन गड्डिया च होंदा था। सैह्
गड्डी ट्रक वन टन दे मुकाबले च इक निक्की गड्डी थी। जाहिर है कि सैह् गड्डी भी इक ताकतवर
गड्डी होंदी थी पर इक लीटर पेट्रोले च सिरफ़ चार-पंज किलोमीटर ही
चलदी थी। हुण एह् गड्डी भी तिहास बणी गइयो। किछ ही पलां च सैह् जोंगा आई करी असां दिया
गड्डिया गांह् खड़ोई गई थी। लेफ्टिनेंट कर्नल साहब होरां गड्डिया ते उतरी करी असां
दे सलूटे दा जवाब देणे ते परंत असां दा हाल-चाल पुच्छणा लगी पै थे।
गल्ल-बात करने दे टैमे
मैं अपणे उपकमाण अफसर होरां ते पुच्छेया था कि मिंजो तित्थू अपणा नां गुप्त रखणे दी
हिदायत देणे
दे पिच्छें क्या बजह थी। तिन्हां दस्सेया
था कि रूपा बिच पहाड़ी तोपखाना ब्रिगेड दे हैडकुआटरे च कम्म करने तांईं म्हारिया युनिटा
ते मेरे ट्रेड दा इक हवलदार टेम्पररी डियूटी पर ओणा था। यूनिटें ब्रिगेड हैडकुआटर जो वायदा दित्तेया था कि जाह्लू हवलदार
भगत राम आई जांह्गा तां तिसजो तिन्हां व्ह्ली भेजी दिंह्गे। इंञा यूनिटें इक तीरे कन्नै
दो नसाणे लगाह्यो थे — इक तां ब्रिगेड़ हैडकुआटरे जो अपणा जुआन तौळा भेजणे दिया गल्ला जो
टाळणा कनै दूजा मेरे ओणे च होआ दी देरिया जो दूर करने तांईं ब्रिगेड हैडकुआटरे दा दखल
हासल करना था। हुण हलात बदळी गैह्यो थे। मिसामारी बिच तिन्हां कन्नै मेरिया पैह्लिया
मुलाकाता दा जिकर तिन्हां कमान अफसर होरां कन्नै कित्तेया था। मेरे इक छोटे जेहे कम्मे
दा असर एह् होया था कि यूनिट मिंजो हुण हर कीमता पर अप्पु सोगी रखणा चांहदी थी। मेरे
ओणे च देरी होणे दी बजह ते मती सारी खतो-किताबत होई थी कनै रूपा बिच तिस पहाड़ी तोपखाना ब्रिगेड हैडकुआटरे
च कम्म करने वाले मते सारे लोकां जो मेरे
नां
दी जाणकारी थी। इस तांईं मेरे तित्थू पोंह्चणे जो छपाया जाह्दा था। जेकर ब्रिगेड
हैडकुआटर च कुसी जो मेरे ओणे दी भणक लगी जांदी तां मिंजो तिन्हां तित्थू ही रोकी लैणा
था। इक युनिट तांईं अपणे ब्रिगेड हैडकुआटर दे हुक्मा पर अमल करना ज़रूरी होंदा है।
दोह्यो गड्डियां हौळें-हौळें बोमडिला
दी टेढ़ी-मेढ़ी चढ़ाइया जो चढ़ाह् दियां थियां। पहाड़ी सड़क संगड़ी थी। थोड़ी की दूर चलणे परंत सड़का दे दूंहीं पासें
पत्थरां दियां पट्टियां दा इक सिलसिला शुरू होई गिया जिन्हां च 1962 च
चीन कन्नै होइया लड़ाइया च बोमडिला दियां ढलानां च शहीद होए असां देयां फौजियां दे नाँ
खुदेह्यो थे। कुत्थी-कुत्थी सड़क हादसेयां दे सिकार बणेयो जुआनां दियां यादगारां भी थियां। सन् 1962 दे भारत-चीन जुद्ध दे महाजोद्धा ब्रिगेडियर होशियार सिंह दे ब्रिगेड जो खीरी
वनासकारी चोट इस बोमडिला च ही लग्गी थी। सहीदां दियां समाधियां ते होई नै गुज़रदे वक़्त
मिंजो किछ होर देया बझोआ दा था। मैं हर इक समाधिया जो सलूट करदा जाह्दा था। तिन्हां
सहीदां दे बारे च सोची करी मेरे मनें च भांत-भांत दे ख्याल
ओआ दे थे।
मेरे दिल-दमाक कनै हाखीं
साह्मणे तिन्हां जगहां च 1962 दे जुद्ध दे सीन ओआ दे थे। जिस्म च रोंगटे खड़ोआ दे थे कनै झुरमुरी
बझोआ दी थी।
मैं, तिस वक़्त दे खतरनाक
हलातां च देस तांईं अपनी जान देणे वाळेयां दियां यादां च, गुमसुम होई गिया
था।
ताह्लू चाणचक नायक याद राम यादव दिएं वाजें
मिंजो बचकाई दित्ता, 'बाबू जी, आप की तबीयत तो ठीक है न? मैं देख रहा हूँ आप मील पत्थरों को भी सेल्यूट
करते जा रहे हैं (बाबू जी,
तुसां दी तबीत तां ठीक है न? मैं दिक्खा दा तुसां मील पत्थरां जो भी सलूट करदे जाह्दे हन)।' नायक यादव दे एह्
बोल सुणी नै मैं अपणियां सीटा गास संभली करी बैठी गिया था। 'हां यादव, मैं बिल्कुल ठीक हूँ' मेरा छोटा देहा जवाब था।
असां दी गड्डी किछ दूर अग्गें चलदिया जोंगा
दे पिच्छें-पिच्छें
तुरदी बोमडिला दिया चढ़ाइया चढ़दी जाह्दी थी।
..............................................................................
शहीदों की
समाधियों के प्रदेश में
ट्रक वन टन 4×4 निसान गाड़ी को नायक
याद राम यादव चला रहे थे। मैं उनकी
बगल में बैठा था। हम दोनों का पहला संक्षिप्त सा परिचय गाड़ी की सीट पर बैठे-बैठे ही हुआ था। नायक (डी.एम.टी) याद राम यादव मंझोले कद के गौरवर्णीय तेजतर्रार
नवयुवक थे। गाड़ी के पिछले भाग में भी एक जवान बैठा
था। उसका ट्रेड टेलर (दर्जी) था।
सेना में भर्ती होने वाले हर व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी
ट्रेड का हो, ड्राइवर हो,
क्लर्क हो या कुक हो, आधारभूत सैनिक
प्रशिक्षण के दौरान, छोटे हथियार चलाना सिखाया जाता है। छोटे हथियारों में राइफल,
कार्बाइन मशीन, लाइट मशीन गन और
ग्रनेड शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त हथियार के साथ व बिना हथियार कवायद, फील्ड क्राफ्ट (रणभूमि कौशल), शारीरिक प्रशिक्षण
इत्यादि से गुजरना पड़ता है। यह आधार भूत प्रशिक्षण लगभग पांच माह का होता है। इस प्रशिक्षण
से गुजरने के उपरांत सैनिक
को उसके ट्रेड का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है जिसकी अवधि ट्रेड के हिसाब से अलग अलग
होती है। हर वर्दी-धारी सैनिक,
चाहे उसका ट्रेड कुछ भी हो, एक लड़ाकू सैनिक
होता है। हर सैनिक का अपना एक हथियार होता है जो यूनिट के शस्त्रागार में सुरक्षित
रखा रहता है और ज़रूरत पड़ने पर उसे जारी किया जाता है। हर सैनिक अपने हथियार की साफ-सफाई के लिए उत्तरदायी
होता है। प्रत्येक फायरिंग अभ्यास से पहले और बाद में इलेक्ट्रिकल मेकैनिकल इंजीनियरज (ई.एम.ई) कोर के आरमौरर
द्वारा हथियारों का निरीक्षण किया जाना अनिवार्य होता है। इसके अतिरिक्त वर्ष में एक
बार हथियारों समेत गाड़ियों,
तोपों, रेडियो सेटों व
अन्य यंत्रों का सघन निरीक्षण होता है जिसके लिए जवानों को कड़ा परिश्रम करना पड़ता
है।
कुछ ही देर में गाड़ी उस जगह पर पहुंच गयी जहां
यूनिट के उप कमान अधिकारी की गाड़ी से हमारी गाड़ी का मिलाप होना था। ट्रक वन टन 4×4 निसान सेना की एक शक्तिशाली और भरोसेमंद मध्यम छोटी गाड़ी हुआ करती थी।
राजस्थान के रेतीले टीले हों या हिमाच्छादित पर्वतों की सड़कें, उस गाड़ी के साथ आसानी से तय किये जा सकते थे
पर उस गाड़ी में पेट्रोल की खपत की मात्रा अधिक थी। एक लीटर पेट्रोल से मात्र दो-तीन
किलो मीटर ही चल पाती थी। तभी तो वह गाड़ी अब बीते जमाने की चीज बन गयी है। ड्राईवर
ने गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर दी थी। हम गाड़ी से नीचे उतर कर उप कमान अधिकारी महोदय की गाड़ी का इंतज़ार करने लगे थे।
एक खूबसूरत नज़ारा हमारे सामने था। हमारे नीचे
की ओर कल-कल
करती बहती टेंगा चू (नदी) के
उस पार के पहाड़ पर सुबह की धूप का दृश्य अद्भत था। कुछ ही देर में रूपा की तरफ से एक
जोंगा सर्पाकार सड़क पर मोड़ काटती हुई ऊपर की ओर हमारी तरफ आती दिखाई देने लगी थी। किसी
ज़माने में भारतीय सेना का 'वॉर हॉर्स' कहलाने वाली जोंगा में भी निसान का वही इंजन था जो ट्रक वन टन गाड़ी
में था। अपेक्षाकृत यह एक छोटी गाड़ी थी। जाहिर है कि यह भी एक शक्तिशाली गाड़ी थी पर
एक लीटर पेट्रोल से मात्र चार-पांच किलो मीटर ही चलती थी। अब यह गाड़ी भी इतिहास बन
गयी है। कुछ ही पलों में वह जोंगा आकर हमारी गाड़ी से आगे खड़ी हो गई थी। लेफ्टिनेंट
कर्नल महोदय गाड़ी से उतरे थे और हमारे सैल्यूट का जवाब दे कर हमारा
हाल चाल पूछने लगे थे।
बातचीत के दौरान मैंने अपने उप कमान अफसर महोदय
से पूछा था कि मुझे वहां अपने
आप को गुप्त रखने की हिदायतें देने के पीछे क्या प्रयोजन था। उन्होंने बताया था कि
रूपा स्थित पर्वतीय तोपखाना ब्रिगेड के मुख्यालय में हमारी यूनिट से मेरे ट्रेड
के एक हवलदार को अस्थाई तौर पर काम करने के लिए आना था। यूनिट ने ब्रिगेड मुख्यालय
को बताया था कि जब हवलदार भगत राम आयेगा तो उसको उनके पास भेज दिया जायगा। इस तरह यूनिट
ने एक तीर से दो निशाने साधे थे — एक तो ब्रिगेड मुख्यालय को अपना जवान तुरंत भेजने की बात को टालना और
दूसरा मेरे आने में हो रही देरी को दूर करने में ब्रिगेड मुख्यालय का हस्तक्षेप हासिल
करना था। अब स्थिति बदल गई थी। मिसामारी
में मेरी उनसे पहली मुलाकात का जिक्र उन्होंने यूनिट के कमान अफ़सर महोदय से किया था।
मेरे एक छोटे से काम से प्रभावित हो कर अब यूनिट मुझे अपने साथ रखना चाहती थी और मेरी
जगह किसी और को भेजना चाहती थी। मेरे आने में देरी के कारण बहुत सा पत्राचार हुआ था
और रूपा में स्थित उस पर्वतीय तोपखाना ब्रिगेड मुख्यालय में कार्यरत बहुत से लोग मेरे
नाम से परिचित थे। इस लिए मेरे वहां आ जाने को छुपाया जा रहा था। अगर ब्रिगेड मुख्यालय
में किसी को मेरे वहां आने की भनक लग गई होती तो मुझे वहीं रोक लिया जाना था। यूनिट
को अपने ब्रिगेड मुख्यालय के आदेशों का पालन करना होता है।
दोनों गाड़ियां मंथर गति से बोमडीला की टेढ़ी-मेढ़ी चढ़ाई चढ़ रही थीं। पहाड़ी सड़क संकरी थी।
कुछ दूर चलने के बाद सड़क के दोनों ओर पाषाण पट्टिकाओं का एक सिलसिला शुरू हो गया जिनमें 1962 में चीन के साथ हुए
युद्ध में बोमडीला की ढलानों में शहीद हुए हमारे सैनिकों के नाम खुदे हुए थे। कहीं-कहीं सड़क दुर्घटनाओं के शिकार बने सैनिकों की
यादगारें भी थीं। सन् 1962 के भारत-चीन युद्ध के महायोद्धा ब्रिगेडियर होशियार
सिंह के ब्रिगेड को अंतिम विध्वंसकारी आघात इसी बोमडीला में लगा था। शहीदों की समाधियों
के बीच में से गुजरते हुए मुझे अजब सी अनुभूति हो रही थी। मैं हर समाधि को सेल्यूट
करता जा रहा था। उन शहीदों के बारे में सोच कर मन में तरह-तरह के भाव उमड़ रहे थे। मेरे मन मस्तिष्क में
उस स्थान पर 1962 के युद्ध के परिकल्पित दृश्य उमड़ रहे थे। शरीर में एक सिहरन सी अनुभव
हो रही थी। मैं विषम परिस्थितियों में देश रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने
वाले वीर सैनिकों की स्मृति में खो गया था। तभी नायक याद राम यादव की आवाज़ ने मुझे
चौंका दिया, 'बाबू
जी, आप
की तबीयत तो ठीक है न? मैं देख रहा हूँ आप मील पत्थरों को भी सेल्यूट करते जा रहे हैं।' नायक यादव के यह बोल सुनते ही मेरी तन्द्रा
टूटी थी। मैं अच्छी तरह से संभल कर सीट पर बैठ गया था। 'हां यादव, मैं बिल्कुल ठीक हूँ' मेरा संक्षिप्त सा उत्तर था।
हमारी गाड़ी कुछ दूरी पर आगे चल रही जोंगा का
अनुसरण करते बोमडीला की चढ़ाई चढ़ती जा रही थी।
भगत राम मंडोत्रा हिमाचल प्रदेश दे जिला कांगड़ा दी तहसील जयसिंहपुर दे गरां चंबी दे रैहणे वाल़े फौज दे तोपखाने दे रटैर तोपची हन। फौज च रही नैं बत्ती साल देश दी सियोआ करी सूबेदार मेजर (ऑनरेरी लेफ्टिनेंट) दे औद्धे ते घरे जो आए। फौजी सर्विस दे दौरान तकरीबन तरताल़ी साल दिया उम्रा च एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य) दी डिग्री हासिल कित्ती। इस ते परंत सठ साल दी उम्र होणे तिकर तकरीबन पंज साल आई.बी. च, 'असिस्टेन्ट सेंट्रल इंटेलिजेंस अफसर' दी जिम्मेबारी निभाई। लिखणे दी सणक कालेज दे टैमें ते ही थी। फौज च ये लौ दबोई रही पर अंदरें-अंदरें अग्ग सिंजरदी रही। आखिर च घरें आई सोशल मीडिया दे थ्रू ये लावा बाहर निकल़ेया।
हाली तिकर हिमाचली पहाड़ी च चार कवता संग्रह- जुड़दे पुल, रिहड़ू खोळू, चिह्ड़ू-मिह्ड़ू, फुल्ल खटनाळुये दे, छपी चुक्केयो। इक्क हिंदी काव्य कथा "परमवीर गाथा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल - परमवीर चक्र विजेता" जो सर्वभाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली ते 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान 2018' मिली चुकेया।
हुण फेस बुक दे ज़रिये 'ज़रा सुनिए तो' करी नैं कदी-कदी किछ न किछ सुणादे रैंहदे हन।