पहाड़ी भाषा दी नौई चेतना .

Sunday, February 6, 2022

यादां फौजा दियां

 


 फौजियां दियां जिंदगियां दे बारे च असां जितणा जाणदेतिसते जादा जाणने दी तांह्ग असां जो रैंह्दी है। रिटैर फौजी भगत राम मंडोत्रा होरां फौजा दियां अपणियां यादां हिंदिया च लिखा दे थे। असां तिन्हां गैं अर्जी लाई भई अपणिया बोलिया च लिखा। तिन्हां स्हाड़ी अर्जी मन्नी लई। हुण असां यादां दी एह् लड़ी सुरू कीती हैदूंई जबानां च। पेश है इसा लड़िया दा सोह्लवां मणका।


.....................................................................

सहीदाँ दियाँ समाधियाँ दे प्रदेसे च 

थल सेना प्रमोसन ताँईं कोई कोई काडर क्लास, कोर्स जाँ म्तिहान पास करना पौंदा है।  एह् सर्त सब्भ अफसर, जेसीओ कनै अदर रैंक पर लागू होंदी है।  अफसराँ जो प्रमोसन एग्जाम पार्ट 'बी' कनै 'डी' बगैरा पास करना पौंदे हन्न।  सारे आर्म्स कनै सर्विसेज दे जेसीओ कनै अदर रैंक ताँईं प्रमोशन दे कायदे तकरीबन इक्को जेहे ही होंदे हन्न। तोपखाने दे इक गनर जो लाँस नायक बणनें ताँईं दुजियाँ शर्तां दे इलावा इक  पोटेंशियल एन.सी.ओज काडर क्लास पास करनी पौंदी है। इस तरहाँ ही नायक ते हौळदार कनै हौळदार ते नायब सूबेदार दे प्रमोशन ताँईं, होर शर्तां दे इलावा, लग-लग काडर क्लास पास करने होंदे हन्न। 

सन् 1980 ते पहलैं जेसीओ कनै अदर रैंकाँ जो प्रमोसन दे बड़े घट मौके मिलदे थे। सन् 1980   जाह्लू जनरल .पी. मल्होत्रा दे सेनाध्यक्ष कार्यकाल होए काडर रिव्यू जो लागू कित्ता गिया ताँ धड़ल्ले नै प्रमोसनाँ  दे दरवाजे खुली गै। नोंई प्रमोसन पॉलिसी दे अनुसार इक गनर जो प्रमोट होंणे ताँईं पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर क्लास पास करना ज़रूरी था। ज्यादातर ट्रेडां दा प्रमोसन युनिट ही होंदा था पर मेरे ट्रेड दा प्रमोसन आर्टिलरी रिकॉर्ड ते कंट्रोल होंदा था। पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर क्लास पास कित्ते बगैर ही मार्च सन् 1981 मिंजो लाँस नायक बणाणे ताँईं ऑर्डर आई गै।  

मैं प्रमोसन दियाँ नौइयाँ शर्तां ध्याने कन्नै पढ़ियाँ तिन्हाँ लखोया था कि लाँस नायक/नायक बणने ताँईं पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर क्लास पास करना लाजिमी था।  मैं ताँ तिस दे बगैर ही लाँस नायक बणी गिह्या था इस वजह ते मैं तिसदा निचोड़ एह् कड्ढेया कि अगले प्रमोसन यानी कि नायक बणने ताँईं मिंजो सैह् काडर क्लास पास करना ज़रूरी था।  

तिस बग्त मैं भारतीय सेना दे तोपखाने दी 109 वायु रक्षा रेजिमेंट तैनात था। तिस रेजिमेंट तिस बग्त मेरे ट्रेड दे चार होर गनर भी थे जेह्ड़े मिंजो सौगी ही लाँस नायक बणेह्यो थे। तिन्हाँ तिसदा मतलव एह् कड्ढेया कि कैंह्कि सैह् लाँस नायक बणी गैह्यो थे इस ताँईं तिन्हाँ जो सैह् काडर क्लास पास करने दी ज़रूरत नीं थी। बड्डे अफसर भी तिन्हाँ कन्नै सहमत थे। पळटण सारेयाँ ट्रेडां ताँईं तिस काडर दियाँ क्लासाँ चलणे वाळियाँ थियाँ। मैं अपणे बैटरी कमाँडर होराँ नै गल्ल कित्ती तिन्हाँ मिंजो क्लासाँ अटेंड करने दी इजाजत देई दित्ती अपर कन्नै एह् हिदायत भी देई ती कि दिनें दी क्लास खत्म होणे ते परंत मिंजो अपणा हर रोज दा कम्म संझा जाँ राती पूरा करना पौंणा था। 

मिंजो समझ नीं औआ दा था कि मैं क्या कराँ, क्लासाँ अटेंड कराँ कि नीं कराँ। मिंजो पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर क्लास पास करना जरूरी है जाँ नीं, इस सुआले दा जवाब म्हारे तोपखाना रिकार्ड्स ऑफिस व्ह्ली था अपर तिन्हाँ ते चिट्ठी लिक्खी करी कोई पुछणे जो राजी ही नीं था कैंह्कि बड्डे औद्धेदाराँ समेत होरनाँ जो इस मामले कोई शक था ही नीं।  फौज देहाँ मामलेयाँ कुसी जो अप्पू ते चिट्ठी लिखणे दा कोई सुआल ही पैदा नीं होंदा।  मैं ऑफिस अनमना देहा होई नै कम्म करा दा था। तिस बग्त तित्थु म्हारे बैटरी सीनियर जेसीओ सूबेदार अमर सिंह थापा साहब होराँ मिंजो व्ह्ली आए।  सैह्  धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश दे रैह्णे वाळे थे। ओंदे ही बोले, “ मुन्नु, तैं पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर ताँईं अपणा नाँ दित्तेह्या।  तू क्लास अटेंड करना नीं गिया? 

"नहीं सर, मिंजो एह् काडर क्लास लागू नीं है", मैं तिन्हाँ जो जवाब दित्ता। 

लागू कैंह् नीं? अपणा कम्म बंद कर कनै फौरन क्लास जाह्, हुणें ही", तिन्हाँ करोंटे होई नै हुक्म दित्ता कनै मैं क्लास सामल होई गिया।  तिन्हाँ क्लासाँ सामल होणे ते जेह्ड़ी ट्रेनिंग मैं फौजी जिंदगी दी सुरूआत लइह्यो थी तिसा दी दोहराई होई गई। सैह् क्लासाँ डिढ़ कि महीना चलियाँ। मैं सैह् म्तिहान खरे नंबर लई नै पास कित्ता। फौज कन्नै ताल्लुक रखणे वाळियाँ सारियाँ गल्लाँ पर मेरी पकड़ पिड्डी होई गई जेह्ड़ी बत्ती बह्रियाँ दी फौजी जिंदगी मेरे कम्में आई। 

जिंञा ही तिस म्तिहान दा नतीजा आर्टिलरी रिकॉर्ड ऑफिस पौंह्चया मेरे  प्रमोसन दे ऑर्डर जारी होई गै।  मैं नायक बणी गिया।  बाकी दे चार लाँस नायकाँ दा प्रमोशन रुकी गिया।  तिन्हाँ ताँईं दोबारा क्लासाँ चलियाँ  अपर सैह् म्हेसा ताँईं मिंजो ते जूनियर होई गैह्यो थे। 

तिस ते परंत जाह्लू नायक ते हौळदार दे प्रमोसन ताँईं म्तिहान पास करने दा बग्त आया ताँ असाँ पंजाँ जणेयाँ जो बगैर म्तिहान ते ही पास करी नै जरूरी कागदी कार्रवाई निभाई दित्ती गई।  इस दे पिच्छें पहली कनै खास वजह एह् थी कि जेह्ड़ा तिन्हाँ चार गनराँ कनै होई चुकेह्या था पळटण तिस्सेयो दोहराणा नीं चांह्दी थी कनै दूजी वजह एह् थी कि जेकर तय बग्त तिक्कर क्लासाँ चलदियाँ ताँ युनिट देयाँ दफ्तराँ दे कम्म-काज रुकावट पई जाणी थी। 

तिन्हाँ चार तोपचियाँ जो अज्हैं भी मीद थी कि तिन्हाँ दी सीनियोरिटी बरकरार रैह्णी।  जाँ ताँ तिन्हाँ जो पता ही नीं था कि अफसराँ कनै अफसराँ ते निचलेयाँ रैंकाँ  दे सीनियोरिटी दे कायदे बक्ख-बक्ख होंदे हन्न जाँ फिरी  तिन्हाँ जो इसा गल्ला दा इल्म था अपर सैह् अपणे आप जो तसल्ली देणे ताँईं सच्चाई मनणे जो तियार नीं थे। अफसराँ दी सीनियोरिटी आमतौर पर तिन्हाँ दी कमीशन दी तारीख ते तय होंदी है। इंञा ही इक सिपाही दी सीनियोरिटी भी आमतौर पर तिसदी भर्ती होणे दी तारीख ते गणोंदी है पर नायक ते लई करी सूबेदार मेजर दे रैंक तिकर दी  सीनियोरिटी तिन्हाँ दे तदकणे रैंक दी तारीख ते तय होंदी है। 

अप्रैल सन् 1983 हौळदार बणने ते परंत सन् 1985 मेरा तबादला राजस्थान तैनात इक तोपखाना ब्रिगेड हेडकुआटर होई गिया। ताह्लू तिकर मेरी फौज दी नौकरी दस साल होई गइह्यो थी कनै मैं हौळदार ते नायब सूबेदार प्रमोसन दा म्तिहान देणे दा हकदार होई गिह्या था।  मैं इस सिलसिले जाहलू लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक दे अपणे उच्चाधिकारी नै गल्ल कित्ती ताँ तिन्हाँ मिंजो दस्सेया कि मैं अपणा नाँ तिस ताँईं चलणे वाळियाँ क्लासाँ ताँईं घली दूं कनै क्लास अटेंड कित्ते बगैर म्तिहान देई नै आई जाँ।  सैह् क्लासाँ तकरीबन डिढ़ कि महीना भर चलियाँ कनै म्तिहान दा दिन आई गिया। लेफ्टिनेंट कर्नल तीर्थ सिंह, वीर चक्र म्तिहान ताँईं बणाए गै बोर्ड दे अध्यक्ष थे। 

भ्यागा 6 बजे तयशुदा जगह पर म्तिहान सुरू होणा था। मैं भी तित्थु पूजी गिया। अध्यक्ष होराँ सारेयाँ म्तिहान देणे वाळेयाँ जो तरीके नै कट्ठा कित्ता कनै हुक्म दित्ता कि सब्भते पहलैं 'युद्ध शारीरिक क्षमता परीक्षा' होणी है।  तिस बग्त सैह् म्तिहान फौजी साजोसमान कन्नै दो मील दी दौड़ होंदी थी जिसा जो इक दित्तेयो टैमे पूरा करना होंदा था।  तिस दे इलावा होर भी टेस्ट होंदे थे जिंञा कि मंकी रोप, 9 फुट गड्ढा, फायर-मैन लिफ्ट, 100 मीटर शटल रेस बगैरा। दौड़ने दा हुक्म मिलदेयाँ ही कमाण ते छुट्टेयो तीर साँईं सारे निकळी गै पर मैं खड़ोई रिहा। जिंञा ही लेफ्टिनेंट कर्नल तीर्थ सिंह, वीर चक्र होराँ दी नजर मिंजो पर पई, सैह् जोरे नै बोले, "दौड़ा दे कैंह् नीं? दौड़ा, फेल होई जाणा।" 

सर, मिंजो व्ह्ली हथियार नीं है तिस बाह्जी किंञा दौड़ना?" 

क्या मेळे घुमणा आह्यो?”  तिन्हाँ उच्ची उआज पुच्छेया। कन्नोकनिएं तिन्हाँ साह्म्णें बणेह्योफायर प्वाइंटदे पासैं इसारा कित्ताऔत्थु ते इक गैंती चुक्का कनै दौड़ी जा।" 

मैं लह्प्की नै इक गैंती चुक्की कनै तिसा जो मूंढ़े पर रक्खी नै बंदूका ते छुट्टिह्यो गोळिया साँह्ईं निकळी गिया।  गैंती नौंईं थी। तिसा दा मोटा बींड़ा लाल, लोहा काळा कनै पैने पासे सिल्वर पेंट कित्तेह्यो लगदे थे। तिसा दा वजन रैफळ ते घट नीं था। मिजों रैफळ दी जगह  गैंती चुक्की नै दौड़दे दिक्खी रस्ते मिलणे वाळे फौजी कनै सिविलियन हासा दे थे। मैं द्वापर दे बलराम साँह्ईं हलधर बणेह्या सुज्झा दा था। 

फौज मेरा हथियार कार्बाइन मशीन 9 एम एम रिहा जिस्सेयो आम ग्लाण स्टेन गन भी बोली दिंदे हन्न।  एह् रैफळ ते निक्का कनै घट वजन दा हुंदा है।  तैह्ड़ी मैं एह् सोची नै अपणा हथियार कन्नै नीं अंदेह्या था कि हथियार कवायद ताँ रैफळा कन्नै होंदी हे, कार्बाइन मशीन दे सौगी नीं।  मैं एह् सोच्चेह्या था कि जेकर मिंजो रैफळा कन्नै परेड़ दा टेस्ट देणा पिया ताँ कुसी होरसी ते रैफळ लई लैंह्गा। दौड़ भी लगाणी पोणी है एह् मैं सोच्चेह्या ही नीं था। 

मैं सैह् 'युद्ध शारीरिक क्षमता परीक्षा" "गुडग्रेडिंग पास कित्ती थी। मैं तिस टेस्ट अक्सर  "एक्सीलेंटक्लास ओंदा रिहा अपर तैह्ड़ी देरिया नै जे दौड़ेह्या था।


 .....................................................................

शहीदों की समाधियों के प्रदेश में (सोहलवीं कड़ी)

थल सेना में पदोन्नति के लिए कोई कोई काडर क्लास, कोर्स अथवा परीक्षा पास करनी होती है।  ये शर्त सभी अफसर, जेसीओ तथा अन्य रैंकों पर लागू होती है। अफसरों को पदोन्नति परीक्षाएं भागबीऔरडीइत्यादि पास करना पड़ती हैं। सभी आर्म्स और सर्विसेज में जेसीओ तथा अन्य रैंकों के लिए पदोन्नति नियम प्रायः एक जैसे ही होते हैं। तोपखाना में एक गनर को लाँस नायक अथवा नायक बनने के लिए अन्य शर्तों के अतिरिक्त एक पोटेंशियल एन.सी.ओज काडर क्लास पास करनी पड़ती है। उसी तरह नायक से हवलदार और हवलदार से नायब सूबेदार की पदोन्नतियों के लिए अन्य शर्तों के साथ अलग-अलग काडर क्लास पास करने होते हैं। 

सन् 1980 से पहले जेसीओ तथा अन्य रैंकों को पदोन्नति के बहुत कम मौके मिलते थे। 1980 में जब जनरल .पी. मल्होत्रा के सेनाध्यक्ष कार्यकाल में हुए काडर रिव्यू को लागू किया गया तो धड़ल्ले से पदोन्नतियों के द्वार खुल गए। नई प्रमोशन पॉलिसी के अनुसार एक गनर को प्रमोट होने के लिए पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर क्लास पास करना ज़रूरी था। ज्यादातर ट्रेडों का प्रमोशन युनिट में ही होता था पर मेरे ट्रेड का प्रमोशन आर्टिलरी रिकॉर्ड से कंट्रोल होता था। पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर क्लास पास किए बगैर ही मार्च सन् 1981 में मुझे लाँस नायक बनाने के लिए  ऑर्डर गए।  

मैंने पदोन्नति की नई शर्तें ध्यान से पढ़ीं तो उसमें लिखा पाया कि लाँस नायक/नायक बनने के लिए पोटेंशियल एन.सी.ओज काडर क्लास पास करना लाजिमी था। उसके बिना ही मैं लाँस नायक बन गया था अतः मैंने उसका निष्कर्ष यह निकाला कि अगली पदोन्नति अर्थात् नायक बनने के लिए मुझे वह काडर क्लास पास करना ज़रूरी था। 

उस समय मैं भारतीय सेना के तोपखाने की 109 वायु रक्षा रेजिमेंट में तैनात था। उस रेजिमेंट में उस समय मेरे ट्रेड के चार और गनर थे जो मेरे साथ लाँस नायक बने थे। उन्होंने उसका अर्थ ये निकाला कि क्योंकि वे लाँस नायक बन गए थे इस लिए उन्हें उस काडर क्लास को पास करने की ज़रूरत नहीं थी। उच्चाधिकारी गण भी इस से सहमत थे। पलटन में सभी ट्रेडों के लिए उस काडर की कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। मैंने अपने बैटरी कमाँडर से बात की उन्होंने मुझे कक्षाओं में शामिल होने की आज्ञा दे दी पर साथ में यह हिदायत भी दे डाली कि दिन की कक्षाएं समाप्त करने के बाद मुझे अपना सामान्य कार्य शाम को या रात को पूरा करना था। 

मैं उहापोह में था उन कक्षाओं में उपस्थित होऊं या होऊं। मुझे पोटेंशियल एन.सी.ओज  काडर क्लास पास करना जरूरी है या नहीं, इस प्रश्न का उत्तर हमारे तोपखाना अभिलेखागार के पास था पर उनको कोई चिट्ठी लिख कर पूछने के लिए तैयार ही नहीं था क्योंकि उच्चाधिकारियों समेत दूसरे लोगों को इस विषय में कोई शंका ही नहीं थी। ऐसे मामलों मे सेना में व्यक्तिगत पत्र लिखने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। कक्षायें शुरू होने का दिन गया। मैं ऑफिस में अनमना सा हो कर काम कर रहा था। तभी वहाँ हमारे बैटरी सीनियर जेसीओ सूबेदार अमर सिंह थापा साहब मेरे पास आए। वो धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। आते ही बोले, “ मुन्नु, तैं पोटेंशियल एन.सी.ओज काडर ताँईं अपणा नाँ दित्तेह्या।  तू क्लास अटेंड करना नीं गिया? ( लड़के, तूने पोटेंशियल एन.सी.ओज काडर के लिए अपना नाम दिया था।  तू क्लास अटैंड करने नहीं गया?)” 

नहीं सर मुझे ये काडर क्लास लागू नहीं”, मैंने उन्हें जवाब दिया। 

लागू क्यों नहीं? अपना काम बंद करो और फौरन क्लास में जाओ, अभी।उन्होंने सख्त लहजे में आदेश दिया और मैं कक्षाओं में शामिल हो गया। उन कक्षाओं में शामिल होने से जो प्रशिक्षण मैंने सैन्य जीवन के आरम्भ में लिया था उसकी दोहराई हो गई। वो कक्षाएं लगभग डेढ़ मास तक चलीं। मैने उसकी परीक्षा अच्छे नंबर लेकर उत्तीर्ण की।  सेना से संबंधित सभी विषयों पर अच्छी पकड़ हो गई जो 32 वर्ष की सैन्य सेवा में काम आई। 

जैसे ही उस परीक्षा का परिणाम तोपखाना अभिलेखगार में पहुंचा, मेरी पदोन्नति के आदेश जारी हो गए।  मैं 'नायक' बन गया। बाकी के चार लाँस नायकों का प्रमोशन रुक गया। उनके लिए फिर से कक्षाएं चलाई गईं पर वह हमेशा के लिए मेरे से जूनियर हो गए थे। 

तदोपराँत जब नायक से हवलदार की प्रोन्नति के लिए परीक्षा पास करने का समय आया तो हम पांचों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया और आवश्यक काग़ज़ी कार्रवाई निभा दी गई। इसके पीछे मुख्य कारण यह था कि जो उन चार गनरों के साथ हुआ था यूनिट उसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देना चाहती थी और दूसरा कारण यह था कि निर्धारित अवधि के लिए कक्षाएं आयोजित की जातीं तो यूनिट के कार्यालयों के कामकाज में व्यवधान पड़ना था। 

उन चार तोपचियों को अभी भी उम्मीद थी कि उनकी वरीयता कायम रहेगी। या तो उनको पता ही नहीं था कि अफसरों और अफसरों से निचले रैंकों के वरीयता नियम अलग अलग होते थे या फिर उनको इस बात का ज्ञान था पर वह अपने आप को तसल्ली देने के लिए सच्चाई मानने को तैयार नहीं थे। अफसरों की वरीयता सामान्यतः उनकी कमीशन की तारीख से निर्धारित होती है। एक सिपाही की वरीयता भी इसी तरह सामान्यतः उनके भर्ती होने की तिथि से तय होती है पर नायक से लेकर सूबेदार मेजर के रैंक तक की वरीयता उनके वर्तमान रैंक की तिथि से निर्धारित होती है। 

अप्रैल 1983 में हवलदार बनने के उपराँत 1985 में मेरा तबादला राजस्थान में तैनात एक तोपखाना ब्रिगेड मुख्यालय में हो गया।  तब तक मेरी सैन्य सेवा दस वर्ष हो गई थी अतः मैं हवलदार से नायब सूबेदार प्रमोशन परीक्षा के लिए पात्र बन गया था। मैंने इस संबंध में जब लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अपने उच्चाधिकारी से बात की तो उन्होंने मुझे बताया कि मैं अपना नाम इस प्रयोजन के लिए चलने वाली कक्षाओं के लिए भेज दूं और कक्षाओं में शामिल हुए बिना परीक्षा वाले दिन परीक्षा दे कर जाऊं। वो कक्षाएं लगभग डेढ़ महीने तक चलीं और परीक्षा का दिन गया। लेफ्टिनेंट कर्नल तीर्थ सिंह, वीर चक्र परीक्षा के लिए गठित बोर्ड के अध्यक्ष थे।  

सुबह 6 बजे से निर्धारित जगह पर परीक्षा शुरू होनी थी। मैं भी वहाँ पहुंच गया। अध्यक्ष महोदय ने सभी परीक्षार्थियों को बिधिवत एकत्रित किया और आदेश दिए कि सबसे पहलेयुद्ध शारीरिक क्षमता परीक्षाली जाएगी। उस समय यह परीक्षा सैनिक साजो सामान के साथ दो मील की दौड़ होती थी जिसे निर्धारित अवधि में तय करना होता था। उसके अतिरिक्त और भी टेस्ट होते थे जैसेमंकी रोप’, 9 फुट गड्ढा, फायर-मैन लिफ्ट, 100 मीटर शटल रेस इत्यादि। दौड़ने का आदेश मिलते ही कमान से छूटे तीर की तरह सभी निकल गए पर मैं खड़ा रहा। जैसे ही लेफ्टिनेंट कर्नल तीर्थ सिंह, वीर चक्र की नजर मुझ पर पड़ी उन्होंने जोर से कहा, “दौड़ क्यों नहीं रहे हो? भागो, फेल हो जाओगे। 

सर, मेरे पास हथियार नहीं है उसके बिना कैसे दौडूं?” 

क्या मेले में घूमने आए हो?”  उन्होंने ऊंची आवाज में पूछा। साथ ही उन्होंने सामने बनेफायर प्वाइंटकी ओर इशारा कियाउधर से एक गैंती उठाओ और भाग जाओ 

मैंने लपक कर एक गैंती उठाई और उसे कंधे पर रख कर बन्दूक से छूटी गोली की तरह निकल भागा। गैंती नई थी। उसका मोटा दस्ता लाल, लोहा काला और नुकीले हिस्से सिल्वर पेंट किये हुए लगते थे। उसका वजन राइफल से कम नहीं था। मुझे राइफल की जगह गैंती उठा कर भागते देख रास्ते में मिलने वाले फौजी और सिविलियन हंस रहे थे। मैं द्वापर के बलराम की तरह हलधर बन गया दिखता था। 

सेना में मेरा हथियार कार्बाइन मशीन 9 एम एम रहा जिसे आम भाषा में स्टेन गन भी कह देते हैं। यह राइफल से छोटा और कम बजन का होता है। उस दिन मैं यह सोच कर अपने हथियार को साथ नहीं लाया था कि हथियार कवायद तो राइफल के साथ होती है कार्बाइन मशीन के साथ नहीं। मैंने सोच रखा था कि अगर मुझे राइफल के साथ कवायद का टेस्ट देना पड़ा तो किसी दूसरे से राइफल ले लूंगा। दौड़ भी लगानी पड़ेगी ये मैंने सोचा ही नहीं था। 

मैंने वो टेस्टगुडश्रेणी में पास किया था। मैं इस टेस्ट मेंएक्सीलेंटश्रेणी में आता था पर उस दिन देरी से जो दौड़ा था।

    भगत राम मंडोत्रा हिमाचल प्रदेश दे जिला कांगड़ा दी तहसील जयसिंहपुर दे गरां चंबी दे रैहणे वाल़े फौज दे तोपखाने दे रटैर तोपची हन।  फौज च रही नैं बत्ती साल देश दी सियोआ करी सूबेदार मेजर (ऑनरेरी लेफ्टिनेंटदे औद्धे ते घरे जो आए। फौजी सर्विस दे दौरान तकरीबन तरताल़ी साल दिया उम्रा च एम.. (अंग्रेजी साहित्यदी डिग्री हासिल कित्ती। इस ते परंत सठ साल दी उम्र होणे तिकर तकरीबन पंज साल आई.बी, 'असिस्टेन्ट सेंट्रल इंटेलिजेंस अफसरदी जिम्मेबारी निभाई।

      लिखणे दी सणक कालेज दे टैमें ते ही थी। फौज च ये लौ दबोई रही पर अंदरें-अंदरें अग्ग सिंजरदी रही।  आखिर च घरें आई सोशल मीडिया दे थ्रू ये लावा बाहर निकल़ेया।

     हाली तिकर हिमाचली पहाड़ी च चार कवता संग्रहजुड़दे पुलरिहड़ू खोळूचिह्ड़ू-मिह्ड़ूफुल्ल खटनाळुये देछपी चुक्केयो। इक्क हिंदी काव्य कथा "परमवीर गाथा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल - परमवीर चक्र विजेताजो सर्वभाषा ट्रस्टनई दिल्ली ते 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान 2018' मिली चुकेया।

    हुण फेस बुक दे ज़रिये 'ज़रा सुनिए तोकरी नैं कदी-कदी किछ न किछ सुणादे रैंहदे हन।

No comments:

Post a Comment